राजधानी देहरादून में बुधवार की रात करीब पौने दस बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने शहर की बत्ती गुल कर दी। देखते ही देखते शहर में कई जगहों पर घुप अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
2 of 6
देहरादून में देर रात बारिश
- फोटो : अमर उजाला
आंधी की वजह से कई जगह छतों से टीन उड़ गई। वहीं कई जगह पर भारी नुकसान की आशंका भी जताई गई है। आपदा प्रबंधन विभाग मौसम के मिजाज पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
3 of 6
देहरादून में देर रात बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को शाम अचानक शहर का मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगीं। कई जगहों पर तेज हवाओं और तेज बारिश की वजह से जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
4 of 6
देहरादून में देर रात आंधी
- फोटो : अमर उजाला
आंधी इतनी तेज थी कि शहर भर में अंधेरा छा गया। बिजली विभाग ने देर रात कई जगहों पर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास जारी रखे हुए थे।
विज्ञापन
5 of 6
देहरादून में देर रात आंधी
- फोटो : अमर उजाला
कई मोहल्लों में रातभर बिजली न आने की वजह से गर्मी में लोग परेशान नजर आए। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 12 घंटों के दौरान ओलावृष्टि और आंधी चलने की चेतावनी जारी की थी।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 और 18 जून को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।