आलम यह है कि धराली, हर्षिल, बगोरी, मुखबा आदि स्थानों में मौजूद सभी होटल व होम स्टे में अभी से एडवांस बुकिंग हो चुकी है। रैथल में होम स्टे चला रहे पंकज कुश्वाल ने बताया कि रैथल व बार्सू गांवों में इस वक्त 200 से 300 पर्यटक पहुंच चुके हैं, जबकि कई अन्य ने अपनी एडवांस बुकिंग करा ली है।