फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से सफर करने वालों की बढ़ी मुश्किलें, कोहरे से रद्द हुई कईं ट्रेनें

Tue, 02 Jan 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेन - फोटो : File Photo
मैदानी क्षेत्रों में भयंकर कोहरा पड़ने से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। देहरादून आने वाले सभी ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही है। जिससे ट्रेनों को री-शेड्यूल करने से यात्रियों को स्टेशन पर ही कड़ाके की ठंड में इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे ने दून और हरिद्वार से चलने वाली कई ट्रेनें रद की है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
मंगलवार को देहरादून से इलाहाबाद जाने वाले लिंक एक्सप्रेस एक दिन के लिए रद की गई। घने कोहरे के कारण यह ट्रेन रोजाना 10 से 15 घंटे लेट आई है। जिससे काठगोदाम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से नहीं चल रही है। सोमवार को भी रेलवे ने काठगोदाम एक्सप्रेस मंगलवार सुबह नौ बजे के लिए री-शेड्यूल किया है।
विज्ञापन

3 of 6
train - फोटो : file photo
इसके साथ ही दिल्ली से आने वाली शताब्दी, जनशताब्दी, नंदा देवी व मसूरी एक्सप्रेस की रफ्तार भी कोहरे से धीमी पड़ गई है।  कोहरे से ट्रेनें समय पर नहीं से यात्रियों को आरक्षित टिक रद कराने पड़े। रेलवे ने हरिद्वार से दैनिक यात्रियों के लिए चलने वाली ट्रेनों का संचालन 28 फरवरी तक बंद कर दिया है।

4 of 6
railway station
जोधपुर से हरिद्वार आने वाली बाडमेर एक्सप्रेस सोमवार को रद की गई। रेलवे ने देहरादून से सहारनपुर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद किया है।  सोमवार को हावड़ा-दून एक्सप्रेस सात घंटे, इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस 16 घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस दो देरी से दून पहुंची।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
इसके साथ ही फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली किसान एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन आई।  वहीं जम्मूतवी से कोलकत्ता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से रुड़की पहुंची। लखनऊ से चड़ीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
train - फोटो : अमर उजाला
दून स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की मार से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। लंबे रूट की सभी ट्रेनें लेट चल रही है। जनता एक्सप्रेस पहले से ही रद है। मंगलवार को इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस को एक दिन के लिए रद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें