फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, शताब्दी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें हुई रद्द

Sun, 12 Nov 2017 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
डेमो - फोटो : demo pic
अगर आप भी ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जरा ध्यान दें। कोहरे के कारण शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेन - फोटो : File Photo
गुलाबी ठंड के बीच कोहरा गहराने से ट्रेनों की रफ्तार थमने लगी है। शनिवार को कोहरे के चलते देहरादून आने वाली कई ट्रेनें 10 से 11 घंटे लेट पहुंची। ट्रेनों के लेट पहुंचने से संचालन पूरी तरह लड़खड़ा गया।
विज्ञापन

3 of 6
train
शनिवार को उपासना और गोरखपुर एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा। वहीं, रविवार को जन शताब्दी, लिंक एक्सप्रेस और हावड़ा-दून ट्रेन को भी रद्द कर दिया है। कोहरे से देहरादून से ट्रेनों की आवाजाही पर जबर्दस्त असर पड़ा है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
पिछले कई दिनों से ट्रेनें लेट हो रही हैं। पहले हार्रावाला में ट्रैक पर काम होने से सेवाएं बाधित रही। अब मुरादाबाद क्षेत्र में ट्रैक में काम होने के साथ कोहरा छाने से ट्रेनों की आवाजाही बाधित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

5 of 6
railway station
स्टेशन उप अधीक्षक सीताराम सोनकर के मुताबिक शनिवार को जन शताब्दी दस घंटे लेट पहुंची है। हावड़ा एक्सप्रेस भी सुबह साढ़े सात बजे के बजाए 11 घंटे देरी से पहुंची। इलाहाबाद से आने वाली लिंक एक्सप्रेस दोपहर सवा एक बजे के बजाए 11 घंटे लेट हुई है। इंदौर एक्सप्रेस का शाम पौने आठ बजे टाइम है, लेकिन यह ट्रेन भी तीन घंटे लेट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
railway station
सीताराम सोनकर के मुताबिक ट्रेनें लेट आने से उनका जाने का समय भी गड़बड़ाया है। काठगोदाम जाने वाले ट्रेन रात 11 बजे के बजाए अगले दिन सुबह नौ बजे छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को उपासना और गोरखपुर एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा। रविवार को भी जन शताब्दी, लिंक एक्सप्रेस और हावड़ा देहरादून ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें