हिम तेंदुओं की गणना के लिए रूपिन, सूपिन और सांकरी रेंज को आठ ग्रिडों में बांटा गया है। रूपिन रेंज में दो ग्रिड, सुपिन रेंज में तीन ग्रिड और सांकरी रेंज में तीन ग्रिड बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्रिड में दस लोगों की टीम है। सांकरी और रूपिन रेंज की टीम उच्च हिमायली क्षेत्रों से पहले चरण का दौरा कर लौट आई है। जबकि, सुपिन की टीम अभी जखोल के ऊपर देवक्यारा बुग्याल में ठहरी है। रेंज में हिम तेंदुओं के बारे में पूरी जानकारी और तथ्य एकत्र करने के बाद यह टीम लौटेगी।