फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से पूर्व फौजी की दर्दनाक मौत, सिर के हो गए टुकड़े, तस्वीरें

Sat, 08 Jul 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा 
विज्ञापन
1 of 6
accident
रामपुर में रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक पूर्व फौजी था। घटना के बाद चालक फरार हो गया जबकि परिचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
accident
गुस्साए लोग मृतक के परिजनों को तुरंत पर्याप्त मुआवजा देने की मांग को लेकर शव न उठाने देने पर अड़े रहे। बाद में विधायक, एसडीएम और रोडवेज के प्रतिनिधि की मौजूदगी में हुई वार्ता में मुआवजा राशि का समाधान होने पर ही शव उठाया जा सका। तब तक करीब चार घंटे जाम लगा रहा। 
विज्ञापन

3 of 6
accident
चौखुटिया से करीब पांच किलोमीटर दूर रामपुर कस्बे में परिवहन निगम की बस संख्या यूके 07 पी-ए1915 की चपेट में आने से रामपुर निवासी पूर्व फौजी श्यामसिंह राई (75) की मौके पर ही मौत हो गई। बस का पिछला टायर उनके सिर पर चढ़ गया जिससे सिर बुरी तरह से कुचल गया।

4 of 6
accident
बस कर्णप्रयाग से चौखुटिया आ रही थी। बताया गया कि वे बस से चौखुटिया जाने के लिए उसमें सवार होना चाह रहे थे इसी दौरान बस चल दी और वह उसकी  चपेट में आ गए। घटना के बाद चालक चंदन लाल बस को घटना स्थल से कुछ आगे ले जाने के बाद फरार हो गया जबकि परिचालक राजेश कुमार को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
accident
घटना से गुस्साए लोगों ने प्रभावित परिवार को तुरंत मुआवजा देने  की मांग को लेकर सड़क पर पड़े शव को नहीं उठाने  दिया। सूचना पर पहुंचे विधायक महेश नेगी और एसडीएम फिंचाराम चौहान ने घटना की जानकारी लेने के बाद परिवहन निगम  के अधिकारियों से संपर्क किया। परिवहन निगम की ओर से एआरएम के प्रतिनिधि के रूप में उमेश उपाध्याय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

​वार्ता असफल होता देख विधायक महेश नेगी ने उच्च अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया। अंत में मृतक परिवार को सवा चार लाख रुपये देने पर सहमति बन गई। इसके तहत नेगी विधायक निधि से दो लाख रुपये देंगे, रोडवेज की ओर से रविवार को त्वरित सहायता पचास हजार रुपये दी जाएगी, एसडीएम की ओर से पचास हजार रुपये, डीएम की ओर से एक लाख रुपये और रेडक्रास सोसाइटी की ओर से पच्चीस हजार रुपये दिए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें