अक्षय कुमार अपनी फिल्म सैलेक्शन से इन दिनों लोगों के दिलों और बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। वहीं अब अक्की के इस नए असाइंमेंट के बारे में जानकर भारत उन्हें सैल्यूट करेगा।
विज्ञापन
2 of 6
gf
- फोटो : th
पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अपने कदम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : google
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुलासा किया है कि अक्षय कुमार जल्द ही उत्तराखंड में स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर बनने जा रहे हैं।
4 of 6
अक्षय
उन्होंने बताया कि जल्द अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड में पहुंचेंगे। हालांकि उन्होंने किसी तारीख का एलान नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के जन्मदिन से उत्तराखंड में सरकार ने वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन
5 of 6
अक्षय
यह अभियान दो अक्तूबर गांधी जयंती तक चलेगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अभियान से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को जोड़ा गया है। उन्हें उत्तराखंड में स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
यह पूछे जाने पर कि क्या अक्षय कुमार दो अक्तूबर से पहले उत्तराखंड आएंगे तो सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि अभी डेट तय नहीं हुई है। जैसे ही उनके आने की डेट फाइनल होगी, इसकी जानकारी दी जाएगी।