फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ खाताधारकों के लिए काम की खबर, ईपीएफओ की इस नई सर्विस से मिलेगा बड़ा फायदा

Fri, 26 Oct 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
mobile
अगर आपको पीएफ से जुड़ी कोई समस्या है तो ईपीएफओ ने आपके लिए एक नई सर्विस शुरू की है। अब आप सीधे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को व्हाट्सएप कर सकते हैं। ईपीएफओ देहरादून ने यह सुविधा शुरू की है। ईपीएफओ देहरादून के क्षेत्रीय आयुक्त मनोज कुमार यादव ने बताया कि नियोक्ताओं और पीएफ अंशधारकों के लिए व्हाट्सएप सुविधा शुरू की गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
whatsapp
उन्होंने बताया कि खाताधारक अपना नाम, पिता का नाम, पीएफ नंबर, आधार नंबर, यूएएन नंबर और पर्सनल डिटेल्स हमारे व्हाट्सएप नंबर 6395731375 पर भेज सकते हैं। इसके साथ अपनी समस्या भी लिखें। उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
money
उन्होंने बताया कि ईपीएफ क्लेम विदड्रॉल और पेंशन से जुड़ी जानकारी पाने के लिए भी इसी नंबर पर डिटेल भेज सकते हैं। जिन कर्मचारियों की कंपनियों में पीएफ संबंधी शिकायत है, वे भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

4 of 5
पेंशन
जिस सरकारी या प्राईवेट कर्मचारी का पीएफ कटता है और उसकी अचानक मौत हो जाए तो उसे इस कंडीशन में भी फायदा मिलेगा। आपको शायद पता न हो, लेकिन अगर आपका एक दिन का भी पैसा कटा है तो नॉमिनी को एक हजार रुपए हर महीने पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
loan
ईपीएफओ का यह नया नियम आपके घर के लिए है। ईपीएफओ की ओर से दी जा रही सुविधा के तहत आप अपने खाते में जमा रकम की 90 प्रतिशत राशि से लोन ले सकते हैं और हर महीने खाते में जमा होने वाले अंशदान का इस्तेमाल लोन की किस्त के रूप में कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें