नौकरीपेशा लोगों के लिए ईपीएएफओ की इस नई सुविधा से सारी टेंशन दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
EPFO
कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन(ईपीएफओ) एक नई योजना लेकर आई है। जिसके तहत अगर किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाए तो उसको परेशानी से नहीं जू्झना पड़ेगा। हालांकि इसका अभी प्रस्ताव तैयार हुआ है। लेकिन अधिकारियों की कोशिश है कि जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
money
देहरादून के एक ईपीएफओ अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नौकरी जाने की सूरत में अब कर्मचारी अपने पीएफ खाते से नौकरी जाने के एक माह बाद तकरीबन 60 फीसदी तक रकम वापस निकाल सकता है। इससे प्राईवेट सेक्टर के लोगों को खासी निजात मिल सकेगी।
4 of 6
money
इसके तहत अगर कोई कर्मचारी तीन महीने तक बेरोजगार ही रहे तो वह तकरीबन 80 फीसदी तक रकम निकासी कर सकता है। साथ ही आपको यह पैसा रिफंड भी नहीं करना होगा। जब आप वापस नौकरी पर जाएंगे तो आपका एकांउट वापस से सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
बता दें कि अभी तक प्राईवेट सेक्टर के कर्मचारी शादी, नौकरी जाने या फिर ईलाज आदि के लिए अपने पीएफ खाते से केवल कुछ आंशिक रकम ही निकाल सकते हैं। लेकिन इस सुविधा के शुरू होने के बाद कर्मचारियों को लाभ मिल सकेगा।
हालांकि इस रकम के निकासी के लिए यह सुविधा लेने के लिए कर्मचारियों को किन नियमों का पालन करना होगा। यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन जल्द यह लागू होगा तो इसकी एडवाइजरी भी जारी कर दी जाएगी।