हाड़ कपाती ठंड में गरीबों पर कहर
Wed, 29 Jan 2014 01:25 PM IST
सेलाकुई के नंदा की चौकी क्षेत्र में नदी किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराया।
हाड़ कपाती ठंड में गरीबों पर कहर
तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चले इस अभियान से सैकडों गरीब बेघर हो गए।
हाड़ कपाती ठंड में गरीबों पर कहर
इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। करीब दो साल से नदी किनारे लगातार अतिक्रमण हो रहा था।
हाड़ कपाती ठंड में गरीबों पर कहर
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चले अभियान के दौरान 150 झुग्गी झोपड़ियों को हटाया गया।
हाड़ कपाती ठंड में गरीबों पर कहर
भारी पुलिस बल के बीच दो सरकारी जेसीबी मशीन ने झुग्गी झोपड़ियों को जमीदोज कर दिया। अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई शाम पांच बजे तक चलती रही।
हाड़ कपाती ठंड में गरीबों पर कहर
सेलाकुई में कुछ दिन पहले अफवाह उड़ी कि सरकार भूमिहीनों को भूमि आवंटित करने जा रही है, जिसके बाद नंदा की चौकी क्षेत्र में अवैध कब्जों की बाढ़ सी आ गई।
हाड़ कपाती ठंड में गरीबों पर कहर
इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
हाड़ कपाती ठंड में गरीबों पर कहर
मंगलवार को एसडीएम मोहन सिंह बर्निया और सीओ एसपी सिंह की अगुवाई में सुबह 11 बजे से अभियान की शुरुआत हुई। (फोटोः राजीव गुप्ता)