फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर्यटक को हाथी ने रौंदा, दर्दनाक तस्वीरें

Tue, 06 Jan 2015 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ऋषिकेश के नीलकंठ पैदल मार्ग पर हाथी ने एक लड़की को दौड़ाकर मार डाला। लड़की परिवार संग छुट्टियां मनाने आई थी। खौफजदा परिजनों ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। सभी नीलकंठ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

मह‌िला पर्यटक को हाथी ने रौंदा, दर्दनाक तस्वीरें

2 of 6
मंगलवार दोपहर आशीष राय चौधरी निवासी नई दिल्ली पर‌िवार संग नीलकंठ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। पैदल मार्ग पर कुछ दूरी पर पहुंचे थे तभी मार्ग पर एक हाथी टहलता दिखाई दिया। हाथी देख परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। जान बचाने के लिए उनमें भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

मह‌िला पर्यटक को हाथी ने रौंदा, दर्दनाक तस्वीरें

3 of 6
जैसे ही सभी नीचे की ओर भागने लगे, तभी पत्थर पर ठोकर लगने से ममिता (14) मार्ग पर जा गिरी। पीछे से आए हाथी ने उसका का सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है लड़की को मारने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।

मह‌िला पर्यटक को हाथी ने रौंदा, दर्दनाक तस्वीरें

4 of 6
हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे वनकर्मी और पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मह‌िला पर्यटक को हाथी ने रौंदा, दर्दनाक तस्वीरें

5 of 6
अक्तूबर से फरवरी तक हाथी का मस्तकाल रहता है। इन दिनों हाथी आक्रामक होने से हमले की आशंका रहती है। राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र से सटे नीलकंठ पैदल मार्ग पर हाथी की आमद बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मह‌िला पर्यटक को हाथी ने रौंदा, दर्दनाक तस्वीरें

6 of 6
हैरत की बात यह कि नीलकंठ पैदल मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। पैदल मार्ग पर न तो वन विभाग की गश्त थी और न ही पुलिस पिकेट की तैनाती। यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें