फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ईद-उल-अजहा...अदा की गई बकरीद की नमाज, एक-दूसरे गले लगाकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी गई दुआ

Sat, 07 Jun 2025 11:18 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

 ईद-उल-अजहा का पर्व उत्तराखंड में भी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
1 of 5
ईद-उल-अजहा पर देहरादून में अदा की गई सुबह की नमाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया। ज्वालापुर क्षेत्र और देहात में ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए। नगर निगम की तरफ से भी सफाई व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं।

हरिद्वार में बकरीद की मुख्य नमाज सुबह 9 बजे ज्वालापुर की ईदगाह में अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की।। इसके अलावा ज्वालापुर कटहरा बाजार स्थित जामा मस्जिद में सुबह 6:45 बजे नमाज अदा की गई।

इसके बाद शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी तय समय पर नमाज अदा की गई। ईद-अल-अजहा के अवसर पर लोग पैगंबर हज़रत इब्राहीम की कुर्बानी की मिसाल को याद करते हुए जानवरों की कुर्बानी देते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
ईद-उल-अजहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं देहरादून में चकराता रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-शांति व सौहार्द की दुआ की। नमाज के लिए सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। धर्मगुरुओं ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला और एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

3 of 5
ईद-उल-अजहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। मौके पर नगर निगम ने सफाई और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की। उधर श्रीनगर गढ़वाल में ईद-उल-अजहा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की विशेष नमाज अदा की।

4 of 5
ईद-उल-अजहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नमाज के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

ये भी पढ़ें...Rainfall:  मेघों को उत्तराखंड पसंद; हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों से अधिक बरसते हैं यहां बदरा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईद-उल-अजहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यातायात को नियंत्रित रखने के लिए नगर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। नगर के प्रमुख ईदगाहों में नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें