फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बकरीद पर खुदा के सजदे में झुके हजारों सिर, दुआ में मांगा देश के लिए अमन

Mon, 12 Aug 2019 06:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार आज मनाया जा रहा है। आज इस पाक मौके पर अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुके और उस अजीम कुर्बानी को याद किया जो हजरत इब्राहिम ने अपने रब के हुक्म में पेश की थी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में इस दौरान शहर की दो मुख्य ईदगाहों के अलावा विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी और देश के लिए अमन और चैन की दुआ मांगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह सुबह आठ बजे से राज्यभर के ईदगाहों में नमाजों का दौर चला। विकासनगर बाजार में जामा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी गई। हरिद्वार के भेल सेक्टर 1 स्थित मस्जिद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की।
 

4 of 6
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि ईद-उल-जुहा त्याग, बलिदान व ईश्वर के प्रति समर्पण का त्यौहार है। यह मानव कल्याण व जरूरतमंदों की सहायता की प्रेरणा देता है।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार हमारी संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने के साथ ही एकता व अखंडता को मजबूत करेगा। समाज में भाईचारे एवं सौहार्द के इस त्योहार को आपसी सद्भाव से मनाने की जनता से अपील की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विकासनगर कोतवाल महेश जोशी ने लोगों से अपील की कि ईद पर कुर्बानियां निर्धारित स्थलों पर ही करें। साथ ही किसी भी प्रकार से कुर्बानी का प्रदर्शन न करें। सोशल मीडिया पर कुर्बानी देते हुए कोई भी चित्र या फोटो अथवा पोस्ट अपलोड न की जाए। साथ ही उन्होंने सौहार्दपूर्ण रूप से ईद मनाने की भी अपील की। उन्होेंने कहा कि त्योहारों में खलल डालने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें