फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, बड़े नोट बंद करने के फैसले से आप पर क्या पड़ेगा असर?

Wed, 09 Nov 2016 11:30 AM IST
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
बड़े नोटों पर प्रतिबंध लगाकर मोदी सरकार ने समानांतर अर्थव्यवस्था पर करारा वार करने का दावा जरूर किया है, मगर इससे समाज के हर वर्ग को भारी मुसीबत झेलना तय है।
 
विज्ञापन

2 of 7
हर तरफ सिर्फ नोट ही नोट की चर्चा
जानकारों की मानें तो यह फैसला कर संग्रह को कई गुना बढ़ा देगा, जिससे देश का विकास होना तय है। मगर नौकरीपेशा लोगों से लेकर व्यवसायी, घरेलू महिलाएं आदि सभी को दिक्कत भी होगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
income tax - फोटो : income tax
पहले ही आयकर विभाग समेत अन्य एजेंसियों के राडार पर रहने वाले रियल इस्टेट सेक्टर को इस फैसले की भारी मार झेलनी पड़ेगी। सख्ती के चलते मकान, फ्लैट या प्लॉट लेने में कालेधन का इस्तेमाल काफी कम हो चुका है, मगर अब पूरी तरह नकद लेनदेन बंद हो जाएगा। इससे बिल्डरों का शामत आनी तय है।
 

4 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
अभी तक नकद लेनदेन के लिए पहचाने जाने वाले ज्लैवरी और बुलियन कारोबार पर भी इसका खासा असर पड़ेगा। दरअसल छोटे से लेकर बड़े खरीदार शादी-समारोह या अन्य मौकों पर अपनी छोटी-छोटी बचत से सोना-चांदी खरीदते हैं। अब ऐसा नहीं हो पाएगा। वहीं सराफा कारोबारी भी फिलहाल पुराने नोटों पर बिक्री करने के मूड में नहीं है।
 
विज्ञापन

5 of 7
rupee
आयकर विभाग को इस व्यवस्था से बड़ा फायदा होगा। दरअसल बचत खाते में दस लाख रुपए के नकद लेनदेन पर आयकर विभाग संबंधित खाताधारक को नोटिस जारी करके इस रकम का श्रोत पूछता है। यदि विभाग असंतुष्ट होता है तो उसे टैक्स देना पड़ता है। नई व्यवस्था में लोगों को पांच सौ और हजार के नोट खाते में जमा करने के लिए कहा गया है। ऐसे में पैन नंबर के आधार पर आयकर विभाग को नकद लेनदेन संबंधी सूचनाएं तादाद में मिलेंगी। ऐसे में विभाग को भारी राजस्व की प्राप्ति होनी तय है। वहीं आम और खास सभी प्रकार के खाताधारकों को दिक्कत होना स्वाभाविक है।
 
विज्ञापन

6 of 7
atm card
मोदी सरकार का ताजा फैसला उन लाखों-करोड़ों लोगों को भी मुसीबत में डाल सकता है, जो किसी इमरजेंसी के लिए घर में लाख-दो लाख रुपए रखते हैं। ये पैसा अक्सर किसी बीमारी या आकस्मिक दिक्कत से निपटने या किसी रिश्तेदार-पड़ोसी की मदद के लिए लगभग हर घर में संभालकर रखा जाता है। मगर अब उन्हें यह राशि बैंक खातों में जमा करनी होगी। नियमानुसार बैंक के एटीएम से एक दिन में बीस से पच्चीस हजार रुपए तक निकाला जा सकता है। इस राशि से किसी बड़े खर्च की आवश्यकता को पूरा नहीं किया जा सकता है। वहीं घरेलू महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी बचत का पैसा भी सार्वजनिक करना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
RBI
अभी एक दिक्कत और है बड़े नोटों को बैंकों में जमा करने को लेकर। पहले तो बैंक अभी इस इंतजाम के लिए तैयार होंगे, ऐसा नजर नहीं आता है। यदि दो दिन बाद नोट जमा करने की कार्रवाई शुरू होती भी है तो उस स्थिति में सैकड़ों लोगों की लाइन बैंकों के बाहर होगी। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के अलावा स्टूडेंट समेत अन्य वर्ग के सामने तमाम दुश्वारियां होंगी। इसके अलावा जनधन जैसी योजना आने के बावजूद अभी भी बड़ा तबका ऐसा है, जिसका बैंक खाता नहीं है। वह अपने पास मौजूद बड़े नोटों को कहां लेकर जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें