साथी की मौत से भड़के शिक्षा प्रेरकों ने बृहस्पतिवार को राजधानी में जमकर हंगामा किया। पहले साथी के शव को धरनास्थल पर ले जाकर श्रद्धांजली की मांग करते हुए वह बड़ी संख्या में कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे और बाद में कनक चौक पर जाम लगाया। गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ उनकी जमकर धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
2 of 7
fight
रात होने तक भी पुलिसकर्मियों के साथ उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहा। समायोजन, मानदेय बढ़ाने, डीएलएड की व्यवस्था कराने, नमामि गंगे व स्वच्छ भारत समेत अन्य अभियानों से जोड़े जाने की मांग को लेकर प्रदेशभर के शिक्षा प्रेरकों ने बुधवार को राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्होंने सचिवालय कूच का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने 854 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उन्हें पुलिस लाइन ले गई, जहां से उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 7
fight
इन्हीं प्रदर्शनकारियों में शामिल जौनपुर निवासी गुड्डू लाल (41) की बुधवार देर रात मौत हो गई। इससे बृहस्पतिवार को साथी प्रदर्शनकारी भड़क उठे और धरनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान गुड्डू लाल को चक्कर और सीने में दर्द की शिकायत हुए। उन्होंने पानी मांगा लेकिन पुलिस ने पानी भी नहीं दिया। पुलिस लाइन से लौटते वक्त गुड्डू लाल की तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर, पोस्टमार्टम में हृदय संबंधी समस्या के कारण मौत की संभावना जताई गई है।
4 of 7
fight
इसके बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे साथी का शव धरनास्थल पर ले जाकर श्रद्धांजली देने की जिद करने लगे। प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए अस्पताल में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार भिजवा दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कनक चौक पर एकत्रित हुए और मृतक गुड्डू लाल को श्रद्धांजली देने के लिए कैंडल जलाई।
विज्ञापन
5 of 7
fight
प्रदर्शनकारियों की भीड़ के चलते चौक पर जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चौक से हटाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया, जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की और नोंक-झोक हुई। पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया। रात करीब साढ़े सात बजे तक भी प्रदर्शनकारी और पुलिसबल मौके पर ही जमे हुए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
fight
प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राणा, विजय शाह, शेर सिंह डोगरा, रमेश इंद्रवाण, शिखा त्रिपाठी, शकल चंद्र आर्य, सुनीता पंवार, बलवीर सिंह चौहान, सुनीता नेगी, सुनील दत्त त्रिपाठी, धीरेंद्र चौबे, सरोज थपलियाल, मनोज कुमार समेत अन्य शामिल रहे।
पोस्टमार्टम के बाद मृतक गुड्डू लाल का बिसरा और हार्ट सुरक्षित रख लिया गया है। घर जाते समय बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसे बाद में ऑटो से अस्पताल पहुंचाया गया। परिवार के लोगों से बातचीत में भी यह बात साफ हो गई है। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस के पास उपलब्ध है।
निवेदिता कुकरेती, एसएसपी