फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर रिजल्ट पर ‘इनाम’, खराब पर ‘सजा’, जानें क्या है शिक्षा विभाग की तैयारी

Fri, 26 May 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
result awaited
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 30 मई को घोषित होने जा रहा है। रिजल्ट बेहतर रहा तो संबंधित विषयों के टीचरों एवं स्कूल को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं खराब रिजल्ट पर वार्षिक गोपनीय आख्या में प्रतिकूल प्रविष्टि की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
result awaited
अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून के कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
result awaited
अपर शिक्षा निदेशक ने सभी स्कूलों में प्रवेश शुल्क, कॉशन मनी, कॉपी किताब और ड्रेस को चिह्नित दुकानों से खरीदने या विद्यालय में स्टॉल लगाकर बेचने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समितियां गठित कर अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करें।

4 of 5
result awaited
अपर निदेशक ने कहा कि बच्चों के एडमिशन के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों का टेस्ट लेना, स्कूल में किताबें बेचना एवं मांगे जाने पर पांच दिन के भीतर टीसी न देना शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 एवं सेवा के अधिकार अधिनियम 2005 का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
school
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि किसी भी कर्मचारी से जुड़े मामले का निस्तारण तीन दिन में कर लिया जाए। बैठक में अवकाश प्रकरणों, पेंशन प्रकरणों, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, जीपीएफ प्रकरणों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों के निस्तारण पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें