होली के बाद अब गर्मी दस्तक दे चुकी है। पहाड़ी इलाकों को छोड़ दें तो मैदानी इलाकों में मार्च शुरुआत से की सूर्यदेव अपने तेवर दिखाने लगे हैं। ऐसे में अगर आप बिजली के बिल से राहत पाना चाहते हैं तो जल्द ही ये काम कर लीजिए।
विज्ञापन
2 of 7
एसी
- फोटो : artemp
गर्मी शुरू होते ही बिजली का इस्तेमाल बढ़ जाता है। लोग एयर कंडीशनर, फ्रिज और कूलर का उपयोग करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप अगली स्लाइड में दिए इन जरूरी तरीकों को ध्यान में रखेंगे तो बिजली का बिल काफी कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
money
गर्मी शुरू होने से पहले अगर AC की सर्विस करा ली जाए और फिल्टर को बदल दिया जाए तो बिजली की खतप को 15 से 20 फीसदी तक घटाया जा सकता है। गुप्ता एयर कंडीशनर के नवीन के अनुसार इससे बिजली की खपत घटती है।
4 of 7
water crisis
गर्मियों में पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है, ऐसे में पाइप लाइन सही करने के साथ ही पानी की मोटर की ऑयलिंग भी करा लें। इससे भी काफी बिजली बचाई जा सकती है। घरों में सोलर पैनल लगाएं तो गर्मी में काफी बिजली पैदा की जा सकती है। इससे भी बिजली की खपत घटाई जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
गर्मियों में कपड़े ज्यादा गंदे होते हैं, और उनको धोने के लिए वाशिंग मशीन ज्यादा चलाती पड़ती है। ऐसे में वाशिंग मशीन की सर्विस करा लेने से बिजली की खपत भी कम करेगी। घर की बल्ब और ट्यूब लाइट की जगह LED लगा लें। 5 वॉट का LED 20 से 25 वॉट के सीएफएल के बराबर रोशनी देता है और बिजली की खपत आधे से भी कम करता है।
विज्ञापन
6 of 7
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
घर में बिजली के बोर्ड में जलने वाले लाल रंग के इंडीकेटर में बिजली की खपत होती है। इसीलिए यह जानना सबसे जरूरी है कि घर में इस्तेमाल होने वाले बिजली के उपकरणों का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए। जरूरत खत्म होते ही उनको बंद कर दिया जाए। घरों में इस्तेमाल होने वाले हर उपकरण पर लिखा होता है कि वह कितने वॉट बिजली खर्च करता है।
आम तौर पर घर में इस्तेमाल होने वाला टीवी 100 वॉट का होता है। अगर इसका रोज 10 घंटे इस्तेमाल होता है तो इसका मतलब हुआ कि रोज इसमें 1 यूनिट बिजली की खपत हुई। इस प्रकार महीने में 30 यूनिट बिजली की खपत हुई। अन्य उपकरणों के बारे में भी ऐसे ही जानें।