फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसानी से मिलेगा लोन और ब्याज भरने की 'नो' टेंशन, उठाना नहीं चाहेंगे ऐसे मौके का फायदा

Wed, 31 Jan 2018 01:30 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
money - फोटो : money
लोन लेने की पहले लंबी प्रोसेस और फिर उस पर टेंशन देने वाला ब्याज। लेकिन इस स्कीम के बारे में जान आपकी सारी टेंशन खत्म हो जाएगी। पढ़िए पूरी खबर.
विज्ञापन

2 of 7
Demo pic
नैनीताल जिला सहकारी बैंक दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत जिले के किसानों को मध्यकालीन और अल्पकालीन ऋण बांटेगा।
विज्ञापन

3 of 7
loan
अल्पकालीन ऋण चुकाने की सीमा एक साल होगी जबकि मध्यकालीन ऋण की सीमा तीन साल होगी। इस अवधि में किसानों को दो प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण चुकाना होगा।

4 of 7
loan
तय समय तक एक भी किश्त जमा नहीं करने पर किसानों को सामान्य ऋण की तरह 12 प्रतिशत ब्याज देना होगा। यहां नैनीताल जिला सहकारी बैंक सभागार में राज्य सरकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एमबी इंटर कॉलेज परिसर हल्द्वानी में दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत 30 दिसंबर को आयोजित सहकारिता मेले में किसानों को ऋण वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
Money
योजना के तहत लघु, सीमांत और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों और उनके परिवार के सदस्यों को अल्पकालीन/मध्यकालीन ऋण के तहत एक लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
money - फोटो : Getty
 जिले के किसानों को मध्यकालीन ऋण के तहत दो करोड़ और अल्पकालीन 1.30 करोड़ रुपए वितरित किए जाएंगे। यह ऋण किसानों को कृषि कार्यों के अलावा बागवानी, फूलों की खेती, पशुपालन, जड़ी बूटी, डेरी, मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन आदि के लिए दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
money - फोटो : Getty Images
पत्रकार वार्ता में बैंक के उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक दीपक कुमार, महाप्रबंधक सीके कमल, बैंक के संचालक रमेश चंद्र, जिला श्रम निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार नेगी, प्रबंध निदेशक शिव बहादुर सिंह, अपर जिला सहकारी अधिकारी आईसीएस बिष्ट, सीएस बिष्ट, बैंक कर्मचारी दीपक भट्ट, संतोष डांगी, पान देव, किशन सिंह, शिव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें