राजधानी स्थित दुर्गाबाड़ी में नवमी के दिन विशेष दुर्गा आरती आयोजित की गई। पुरुषों ने भी बढ़चढ़ कर आरती में भाग लिया। इस दौरान ढाकियों की धुन पर मां की आरती में लोग खूब झूमे। बंगाली विधि विधान से होने वाली इस विशेष पूजा में पूरा वातावरण मां दुर्गा की भक्ति में डूब गया। शंखनाद के साथ मां दुर्गा की आरती की गई। मां दुर्गा को मनाने में लड़कियां भी पीछे नहीं रही।