फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों, सात फेरे लेते ही अपनी दुल्हन को छह किलोमीटर पैदल चलाकर लाया दुल्हा

Fri, 15 Dec 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
uttarakhand
आपको जानकर हैरानी होगी, कि दुल्हा सात फेरे लेते ही अपनी दुल्हन को छह किलोमीटर पैदल चलाकर अपने घर लेकर गया।
विज्ञापन

2 of 5
uttarakhand
जी हां, यह सब हुआ गंगोरी पुल ढहने के कारण।  पुल के ढहते ही एक बारात भी उत्तरकाशी की ओर फंस गई। टिहरी जनपद के मुखेम गांव के संदीप थपलियाल की बारात बृहस्पतिवार को नेताला जानी थी।
विज्ञापन

3 of 5
uttarakhand
पुल ध्वस्त होने के कारण दूल्हे एवं बारातियों को पैदल ही दूसरी ओर जाना पड़ा। दूसरी ओर भी पर्याप्त वाहन नहीं होने पर कई बाराती छह किमी पैदल ही नेताला तक गए और विवाह संस्कार संपन्न कराकर दुल्हन को साथ लेकर पैदल लौटे।

4 of 5
uttarakhand
बता दें कि, गंगोरी में असी गंगा पर बना बीआरओ का साठ मीटर लंबा वैली ब्रिज बृहस्पतिवार सुबह सवा सात बजे ओवरलोडिंग के कारण भरभरा कर ढह गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
uttarakhand
पुल ढहने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया, जिससे सीमावर्ती चौकियों और गंगोत्री धाम सहित भटवाड़ी ब्लाक के साठ से अधिक गांवों का देश-दुनिया से सड़क संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें