देहरादून के सहारनपुर चौक पर एक महिला पर नशे का सुरूर ऐसा चढ़ा कि उसने सरेआम शर्मनाक हरकत कर डाली। तस्वीरों में देखें...
विज्ञापन
नशेड़ी महिला ने सरेआम की शर्मनाक हरकत, तस्वीरें
2 of 6
नशे में धुत महिला ने जमकर हंगामा किया और लोगों से गाली-गलौज करने के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं लोगों को मारने के लिए भी दौड़ी। इस हंगामे की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। लाल पुल से सहारनपुर चौक रोड पर नशे में धुत एक महिला ने सवा आठ बजे से लेकर करीब साढ़े नौ बजे खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
नशेड़ी महिला ने सरेआम की शर्मनाक हरकत, तस्वीरें
3 of 6
पुलिस महिला को पकड़ने के बजाए मूकदर्शक बनकर यह नजारा देखती रही। बाद में किसी तरह महिला दरोगा ने उसपर काबू पाया। मालूम हो कि 14 सितंबर की रात भी बागपत की एक युवती ने शराब पीकर ऐसे ही हंगामा किया था। पुलिसकर्मियों से भी उसने धक्का-मुक्की की थी।
नशेड़ी महिला ने सरेआम की शर्मनाक हरकत, तस्वीरें
4 of 6
नशा उस पर इतना हावी था कि वो सरेआम लोगों को गालियां बक रही थी। लोगों और महिलाओं ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी उसने बदतमीजी की। कुछ देर में ही मौके पर सैकड़ों तमाशबीनों का तांता लग गया। सूचना पाकर बाजार चौकी प्रभारी राजेंद्र पुजारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
नशेड़ी महिला ने सरेआम की शर्मनाक हरकत, तस्वीरें
5 of 6
महिला होने की वजह से पुलिस भी उसके पास जाने से बचती रही। महिला लोगों को पीटने के लिए लपकी, इसे अफरातफरी मच गई। हंगामे के कारण रोड पर दोनों तरफ जाम लग गया। लोग लगातार पुलिस पर महिला को जबरन ले जाने का दबाव बना रहे थे।
इसी बीच कुछ लोगों ने महिला को पकड़कर ऑटो में बैठा दिया। महिला ऑटो से उतरकर फिर सड़क पर आ गई। बाद में आई महिला दारोगा ने उसे काबू में किया। पुलिस जैसे-तैसे महिला को पटेलनगर थाने ले गई, जहां पर भी उसका हंगामा जारी रहा। महिला गढ़ी कैंट क्षेत्र की बताई गई है। (फोटो= अनिल डोगरा)