नशे में धुत विदेशियों ने ऋषिकेश स्थित रामझूला पुल पर कुछ ऐसा कर दिया कि वहां मौजूद लोगों की सांसें रुक गईं। नशे में धुत दो विदेशी पर्यटक पहले रामझूला पुल के सपोर्टिंग तारों में काफी देर झूलते रहे, इसके बाद दोनों ने गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद वह नदी में तैरते हुए मुनिकीरेती के शत्रुघ्न घाट पर आ गए। इस दौरान झूला पुल के आसपास तमाशबीन लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
2 of 7
drunk foreigner jump into ganga
गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। करीब आधा घंटे चले इस घटनाक्रम की महज सौ मीटर दूरी पर स्थित थाना मुनिकीरेती को भनक तक नहीं लगी। घटनाक्रम के मुताबिक नशे में धुत दो विदेशी रविवार दोपहर करीब 11 बजे शिवानंद (रामझूला) पुल के एक ओर लगे सपोर्टिंग तारों पर मुनिकीरेती छोर से चढ़ गए। इस दौरान वह काफी देर तक कभी उन पर तारों पर बैठकर तो कभी खड़े होकर करतब दिखाते रहे।
विज्ञापन
3 of 7
drunk foreigner jump into ganga
उन्हें ऐसा करते देख मौके पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका, लेकिन वह नहीं माने। इस वाकये के प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मणझूला निवासी अर्जुन भंडारी ने बताया कि करीब आधा घंटे तारों पर अजीब हरकतें करने के बाद दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि इस दौरान उनके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई।
4 of 7
drunk foreigners jump into ganga
उधर, इस बाबत थाना मुनिकीरेती पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है। टिहरी के एसएसपी एनएस नपलच्याल ने बताया कि क्षेत्र में कुछ फक्कड़ बाबाओं द्वारा विदेशियों को नशा उपलब्ध कराते हैं, यह पुलिस के संज्ञान में है। ऐसे लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। हालांकि उन्होंने रविवार के घटनाक्रम के संज्ञान में होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
5 of 7
drugs
तीर्थाटन और पर्यटन की शान कही जाने वाली तीर्थनगरी इन दिनों नशे की चपेट में फंस रही है। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में कुछ स्थानीय लोग व फक्कड़ बाबा देसी- विदेशी पर्यटकों को चरस, गांजा और भांग आदि नशीले पदार्थ परोस रहे हैं। नशे का अत्यधिक सेवन करने से कई बार विदेेशी पर्यटक संतुलन खो बैठते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
नशे की लत
- फोटो : डेमो फोटो
पर्यटन क्षेत्र होने के कारण क्षेत्र में हर रोज पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या हजारों में है। गंगा घाटों, तटों और आसपास घूम रहे फक्कड़ बाबा और नशे के अन्य कारोबारी पर्यटकों से आपसी तालमेल और साठगांठ कर उन्हें चरस, भांग, गांजा आदि नशीले पदार्थ बेचते हैं। यही नहीं क्षेत्र में कई स्थानीय कैफे, ढाबा, रेस्टोरेंट और होटलों में भी विदेशी- पर्यटकों को नशीली वस्तुओं की डिलीवरी उपलब्ध कराई जाती है। जहां खासकर विदेशी पर्यटक इन नशीली वस्तुओं को सिगरेट में भरकर दम मारते दिखाई पड़ते हैं।
क्षेत्र को नशा मुक्त कराने को लेकर पुलिस की ओर से शीघ्र अभियान चलाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में घूम रहे फक्कड़ बाबाओं पर भी नकेल कसी जाएगी। ऐसे मामलों पर नजर रखने के लिए पुलिस की ओर से लगातार होटल, कैफे, ढाबा और रेस्टोरेंट में चेकिंग की जाती है।
- बीएल भारती, प्रभारी थाना लक्ष्मणझूला
ऐसी कोई शिकायत फिलहाल नहीं मिली है। समय-समय पर नशा बेचने वाले फक्कड़ बाबाओं को अभियान चलाकर क्षेत्र से बाहर किया जाता है।
- रवि कुमार सैनी, प्रभारी थाना मुनिकीरेती