पिता ने बच्चों पर किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात दस बजे रोहताश ने कैंची से हमलाकर उसके पुत्र रवि की हत्या कर दी, जबकि दो पुत्रियों शिवानी व सलोनी और पुत्र आकाश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोहताश के खिलाफ धारा 302 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मुकदमे की विवेचना ठाकुरद्वारा कोतवाल मनोज कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है।