फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इस इलाके में शराब पीकर आए तो आपकी खैर नहीं...

Sat, 03 Feb 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदकोट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
1 of 6
शराबी
अगर भारत के इस इलाके में कोई भी शराब पीकर प्रवेश करेगा तो उसकी खैर नहीं होगी। पढ़ें एक नई पहल। पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी तहसील के गांधीनगर गांव में शराब पीकर आने वालों की अब खैर नहीं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दो हजार का नोट - फोटो : self
यहां की महिलाओं ने बैठक कर तय किया है कि गांव में जो भी व्यक्ति शराब पीकर प्रवेश करेगा, उससे 2000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। यह राशि महिला मंगल दल के खाते में जमा की जाएगी। महिलाओं ने अपने फैसले की जानकारी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन को भी दे दी है।

 
विज्ञापन

3 of 6
शराब - फोटो : getty images
127 परिवारों वाले गांधीनगर गांव में 99 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। अधिकतर लोगों की आजीविका मजदूरी से चलती है, लेकिन शराब पीने के आदी होने से लोग सारी कमाई नशे में ही उड़ा देते हैं। गांव में होने वाली हर शादी समारोहों में शराब का बोलबाला रहता है। कई बार तो मारपीट की नौबत आ जाती है।

 

4 of 6
mahila mangal dal
इसके अलावा यदि गांव में किसी के मकान में लिंटर पड़ता है या फिर अन्य निर्माण कार्य होते हैं तो शराब जरूर परोसी जाती है। इसे कुप्रथा को रोकने के लिए अब गांव की महिलाओं ने खुद बीड़ा उठाया है। महिलाओं ने तय किया कि यदि किसी ने मकान में लिंटर डालते समय शराब परोसी तो उसी समय काम रुकवा दिया जाएगा और लिंटर डालने का काम महिलाएं खुद संभाल लेंगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
Liqueur ban
महिलाएं पिछले काम समय से नशे की बढ़ती इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए अभियान छेड़े हुए हैं। वे हर महीने की पहली तारीख को बैठक कर अपने अभियान की समीक्षा करती हैं। बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर हुई बैठक में तय किया गया कि अब जो भी ग्रामीण शराब पीकर गांव में आएगा उसे 2000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए शराबियों की चेकिंग के लिए बाकायदा महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। खास बात यह है कि महिला मंगल दल ने इस मुहिम में हर परिवार की महिला को शामिल किया गया है। बैठक में महिला मंगल दल उपाध्यक्ष गोदावरी देवी, कोषाध्यक्ष तारा देवी, नंदी देवी, तुलसी देवी, चंद्रा देवी, ममता देवी समेत कई युवा भी शामिल हुए। 

गांव से शराब की बुराई को जड़ से समाप्त किया जाएगा और नई पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करने की यह लड़ाई जारी रखी जाएगी।
- सीता देवी, अध्यक्ष महिला मंगल दल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें