brahmos
निशांत अग्रवाल न केवल खुफिया जानकारी के लिए फेसबुक का इस्तेमाल करता था, बल्कि पता यह भी चला है कि उसने अपनी जीवन संगिनी की तलाश भी फेसबुक पर ही की थी। बताया गया है कि फेसबुक पर भोपाल की युवती के साथ बातचीत प्रेम में बदली और फिर दोनों ने विवाह कर लिया। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने का निशांत अग्रवाल का लव मैरिज कनेक्शन भी जुड़ा हुआ है। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो निशांत अग्रवाल इन सबके अलावा फेसबुक पर भी सक्रिय रहता था।