नाजायज रिश्तों में अंधी एक महिला ने प्रेमी और भाड़े के हत्यारों की मदद से शुक्रवार रात अपने पति और ससुर की बेरहमी से हत्या करवा दी। कुआंवाला के पास शनिवार देर रात एक कार में लाश मिलने के कुछ घंटे बाद ही रविवार को दोहरी हत्या का राजफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
2 of 7
deepika rana
आरोपियों के बयान के मुताबिक दोनों को रास्ते से हटाकर, उनकी करोडों की संपत्ति हथियाने और शादी का हसीन सपना पूरा करने के लिए उन्होंने दोहरे मर्डर का खतरनाक गेम प्लान तैयार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी का कहना था कि उनका इरादा सिर्फ राजेश का कत्ल करना था, लेकिन बीच में आने के कारण पिता की भी जान लेनी पड़ी। डबल मर्डर में पकड़े गए दीपिका राणा और उसके प्रेमी योगेश अरोड़ा से कई दौर की पूछताछ हुई, जिसमें छोटी-छोटी बात को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
3 of 7
deepika rana
एसपी क्राइम तृप्ति भट्ट ने बताया कि पूछताछ में योगेश अरोड़ा का कहना था कि वह तो सिर्फ राजेश राणा का कत्ल करने गए थे। उनका इरादा उसे गला दबाकर मारने का था, इसलिए रस्सी आदि ही ले गए थे।
4 of 7
deepika rana
राजेश को कमरे में सोते हुए दबोचा गया था। गले पर शिकंजा कसा तो वह विरोध पर उतर आया था। खुद को छुड़ाने के लिए उसने जोर आजमाइश की थी। जिसमें कांच की टेबल भी टूट गई थी। बेटे के कमरे से आवाजें सुनकर प्रेम सिंह वहां आ गए। जहां पर राजेश के साथ उसके पिता प्रेम की भी हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 7
deepika rana
पुलिस हिरासत में आरोपी योगेश अरोड़ा का कहना था कि उसके रेस्टोरेंट पर आने वाले यूपी के दो युवकों से कत्ल के लिए पांच लाख में सौदा हुआ था। पेशगी के तौर पर उन्हें 50 हजार रुपये नगद दिए गए हैं। एसएसपी ने ढाई लाख रुपये की सुपारी की बात बताई। पुलिस ने एक अन्य शख्स से हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पप्पू और डब्बू की बात सही नहीं पाई गई। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं आरोपी पुलिस को गुमराह तो नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
deepika rana
राजेश राणा पांच बहनों का अकेला भाई था। उसकी तीन बहनों की शादी दून में हुई थी, जबकि दो बाहर ब्याही है। एक बहन काफी समय पिता के घर पर रही। ननद को लेकर भी घर में तकरार हुई थी। पिछले साल दीपिका पति से लड़कर मायके चली गई थी। बहनों से बात न करने की शर्त पर ही दीपिका वापस ससुराल आई थी। राजेश का भी एक ही बेटा नकुल है।
एसओजी आफिस में कत्ल के बाद दीपिका राणा और प्रेमी योगेश अरोड़ा का आमना-सामना हुआ तो उनकी मुहब्बत सिर चढ़कर बोली। पुलिस के सामने ही दोनों ने बड़ी बेशर्मी से जेल में साथ रहने की बात कही। योगेश बराबर कहता रहा कि वह उसका साथ देगा।