फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: पहले पति-पत्नी को बेरहमी से दी दर्दनाक मौत , फिर जो भी रास्ते में आया चाकू से करता चला गया वार

Thu, 03 Aug 2023 04:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
विज्ञापन
1 of 5
रुद्रपुर में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुद्रपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। आरोपी ने पहले घर में सो रहे पति-पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया फिर जो भी रास्ते में आया उस पर भी वार करता चला गया।

मृतक संजय यादव (38) मूल रूप से आजमगढ़ का रहना वाला है। करीब 15 साल पहले उसका प्रेम विवाह सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर निवासी सोनाली (34) से हुआ था। इसके बाद दंपती उनके दो बच्चों अन्नू व जय के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित घर में परिवार संग राजीखुशी रहते थे। साथ में संजय की सास गौरी भी रहती थी। संजय और सोनाली दोनों सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे।

Doiwala: हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रुद्रपुर में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात वह 11 बजे करीब सो गए। बेटी अन्नू संजय और सोनाली के साथ तो बेटा जय नानी गौरी मंडल के साथ दूसरे कमरे में सोया था। रात लगभग दो बजे पड़ोस में पूर्व में किराए पर रहने वाला युवक चाकू ले घर में घुस गया।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसने संजय का गला रेत हत्या कर दी। संजय के चिल्लाने पर  सोनाली और बेटी अन्नू की नींद खुल गई। युवक ने सोनाली की भी गला और हाथ की नस रेत कर हत्या कर दी। साथ ही पीठ में भी वार किए। अन्नू चिल्लाते हुए बाहर भागी तो नानी गौरी मंडल की भी नींद खुली और वो कमरे में आई तो हमलावर ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। चाकू पेट मे लगने से वह घायल हो कर गिर गई।

4 of 5
रुद्रपुर में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
घर में मची चीख पुकार सुन कर पड़ोसी पहुंचे तो हमलावर चाकू लहराते हुए फरार हो गया। सूचना पर एसएचओ सुंदरम शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।। घायल गौरी मंडल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक पति पत्नी - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि लॉकडाउन से पहले तक आरोपी दंपती के पड़ोस में रहता था। लॉकडाउन के बाद वह ट्रांजिट कैंप स्थित श्मशान घाट रोड पर रहने लगा था। दंपती के बेटे जय का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने मां सोनाली को गुलदस्ता और एक मोबाइल फोन भेजा था। उनका कहना है कि उसने सोनाली के माध्यम से किसी अन्य युवती को फोन भेजा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें