अगर आप रेल से सफर करते हैं तो जरा ध्यान दें। यह एक्सप्रेस ट्रेन आज नहीं चलेगी।
विज्ञापन
2 of 5
ट्रेनें देरी से चल रही हैं
- फोटो : अमर उजाला
मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण ट्रेनों के घंटों देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। रेलवे ने हावड़ा से चलने वाली दून एक्सप्रेस को शुक्रवार के लिए रद कर दिया है। बृहस्पतिवार को हावड़ा से 15 घंटे देरी से आने के कारण दून एक्सप्रेस को शुक्रवार सुबह चार बजे के लिए री-शेड्यूल कर रवाना किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
train
स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को देहरादून से जाने और हावड़ा से आने वाली दून-हावड़ा एक्सप्रेस (3009) को रद किया गया। वहीं, हावड़ा, लिंक एक्सप्रेस लेट रही। जिस वजह से देहरादून से जाने वाली ट्रेनें भी समय पर नहीं चल रही हैं।
4 of 5
रेलवे
- फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार को दून-हावड़ा एक्सप्रेस 15 घंटे लेट पहुंचने से शुक्रवार सुबह चार बजे के लिए री-शेड्यूल किया गया। इलाहाबाद से आने वाली लिंक एक्सप्रेस 14 घंटे लेट रही।
जिससे काठगोदाम एक्सप्रेस को समय री-शेड्यूल किया गया। काठगोदाम एक्सप्रेस सुबह साढ़े सात बजे चलेगी। इसके अलावा काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली से आने वाली नंदा देवी व मसूरी एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटे देरी से पहुंची।