फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी शादी: जेल से चढ़ी 'डॉन' की बारात, घराती और बाराती बने पुलिस के जवान, तस्वीरें देखिए...

Sun, 05 Nov 2017 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
marriage
यकीनन, आपने ऐसी शादी पहले कभी नहीं देखी होगी। जब डॉन की शादी कराने के लिए पुलिसवाले ही घराती और बाराती दोनों बन गए। जेल से पेरोल पर बाहर आकर कैदी ने सात फेरे लिए। तस्वीरें बेहद खास...
विज्ञापन

2 of 7
marriage
कुख्यात सुनील राठी गिरोह का बदमाश सचिन खोखर शनिवार को पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में रामनगर स्थित बारातघर में आयोजित साधारण समारोह में अपनी मंगेतर शैवी चौधरी के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंध गया।
विज्ञापन

3 of 7
marriage
शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद नवविवाहित पति-पत्नी ने परिजनों से आशीर्वाद लिया। पूरे समारोह की पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाई। उसके बाद सचिन खोखर को पुलिस जेल ले गई। जबकि नवविवाहिता को दूल्हे पक्ष के परिजन अपने साथ ले गए।

4 of 7
marriage
पांच अगस्त, 2014 को रुड़की उपकारागार के मुख्य द्वार पर हुई गैंगवार के आरोप में बागपत जिले के हलालपुर गांव निवासी सचिन खोखर इन दिनों नैनीताल जेल में बंद हैं। गैंगवार से पहले उसका रिश्ता शास्त्रीनगर गाजियाबाद निवासी शैवी चौधरी से हुआ था लेकिन, शादी से पहले सचिन जेल चला गया।
विज्ञापन

5 of 7
marriage
तब से शादी टलती आ रही थी। सचिन के अधिवक्ता संजीव वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति पर चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश, हरिद्वार की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर विवाह के लिए सचिन को पैरोल देने की गुहार लगाई थी। इस पर न्यायालय ने चार घंटे का पैरोल मंजूर किया।
विज्ञापन

6 of 7
marriage
पूरा कार्यक्रम तय करने के बाद सचिन को कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार दोपहर 12 बजे रुड़की लाया गया और रामनगर स्थित बारातघर में पंडित विनीत वत्स ने उसकी शादी करवाई। कुख्यात सचिन की शादी को लेकर सुबह से शहर में क्रेज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
marriage
बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ मीडियाकर्मी विवाह को शूट करने पहुंचे। शादी संपन्न होने के बाद सचिन को जेल भेज दिया गया। जबकि सचिन की मां राजबाला, भाई रोबिन और अन्य परिजन नवविवाहिता को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें