फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां देश-विदेश से पहुंचे ऐसे-ऐसे डॉगी, देखकर आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे, तस्वीरें... 

Sun, 16 Dec 2018 11:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
डॉग शो देहरादून
दून वैली कैनल क्लब की ओर से आयोजित 59वें डॉग शो में बंगलुरु के मंजूनाथ गौड़ा का डोबरमैन विजेता बना। दिल्ली के सुनील कुमार पासवान के शिहत्जू को दूसरा और पंजाब के हिम्मत सिंह के तिब्बतियन मस्टिफ को तीसरा स्थान मिला। शो में करीब 400 नस्लों के 300 से अधिक विदेशी और चार भारतीय नस्लों के डॉग ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
डॉग शो देहरादून
रविवार को रेंजर्स मैदान में देश के अलग-अलग हिस्सों से डॉग लवर डॉगी की एक से बढ़कर एक प्रजातियां लेकर पहुंचे। ट्रेनर के इशारों पर दौड़ते-भागते डॉगी ने अपने अंदाज से दर्शकों को खूब लुभाया। शो में निर्णायकों ने डॉगी की फिटनेस, वजन, कद-काठी, आकार की जांच की। इसके बाद उनकी आदेश के पालन करने और दौड़ लगाने का परीक्षण किया गया। साथ ही अलग-अलग प्रजातियों के रिस्पांस करने, उछलने, कूदने के आधार पर अंक दिए गए। 
विज्ञापन

3 of 5
डॉग शो देहरादून
देर रात तक चली प्रतियोगिता के बाद सर्वाधिक अंक पाने वाले आठ डॉगी की घोषणा की गई। निर्णायक रूस की यूलिया ओवसाननिकोवा व दिमित्री प्रोजोरोव और भारत के योगेश टुटेजा ने संयुक्त रूप से परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शो में चंडीगढ़ के सिकंदर सिंह के रोट विलर को चौथा, दिल्ली के सत्यम बिष्ट के शिहत्जू को पांचवा, दिल्ली के सनी कोचर के लैब्राडोर को छठवां, दिल्ली के ही वरदान गुप्ता के हस्की को सातवां और दिल्ली के आलोक नंदा के पामेरियन को आठवां स्थान मिला। 

 

4 of 5
डॉग शो देहरादून
पहले आठ स्थानों पर रहे डॉगी को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ आठ में उत्तराखंड का एक भी डॉगी जगह नहीं बना सका। इसके अलावा दिन भर अलग-अलग प्रतिस्पर्द्धाओं में कई डॉगी को पुरस्कृत किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉग शो देहरादून
देशी-विदेशी नस्ल के डॉगी को देखने के लिए पूरे दिन बड़ी संख्या में लोग रेंजर्स कॉलेज पहुंचे। इस दौरान दर्शकों ने अलग-अलग नस्ल के डॉगी के साथ खूब फोटो खिंचवाए। साथ ही डॉगी के साथ सेल्फी भी ली। डॉगी को लेकर पहुंचे पशुपालकों ने भी दर्शकों को निराश नहीं किया। उन्होंने भी डॉगी को लेकर लोगों के साथ फोटो खिंचवाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें