शुक्रवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा के चौखुटिया स्थित बिजरानी गांव के लोग इस दिन को कभी नहीं भुला पाएंगे। बादल फटने से खेत खलिहान, मकान और गोशालाएं तक बह गई। वहीं एक कुत्ता 19 घंटे तक मलबे में दबा रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
लोग इसके कुदरत का करिश्ता की मान रहे हैँ कि 19 घंटे तक मलबे में दबे रहने के बाद भी एक कुत्ता सही सलामत जिंदा बाहर निकल आया।
विज्ञापन
3 of 6
बता दें कि मोहन सिंह का मकान ध्वस्त होने के बाद उनका कुत्ता बहकर घर से करीब पचास मीटर की दूरी पर मलबे में फंस गया।
4 of 6
शुक्रवार को सुबह गांव के कुछ युवकों के साथ अमर उजाला टीम तबाही वाले क्षेत्र के भ्रमण पर निकली थी तभी कुत्ते पर नजर पड़ी। जिसे दानसिंह और मनीष आदि ने बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
5 of 6
कुत्ते के पैर में चोट है। कुत्ता मलबे में दबने के बाद पूरी रात उसमें फंसा रहा। लोगों को देखते ही भौंकने वाला यह कुत्ता पूरी तरह से खामोश और डरा हुआ है।
प्रभावित क्षेत्र में तबाही का मंजर देखने वालों की खासी भीड़ रही। चारों तरफ फैले मलबे के नीचे लोगों का कीमती सामान भी दबा हुआ है। बिजरानी में मोहन सिंह का मकान, गोशाला, मवेशी सब दफन हो गए तो लीलाधर जोशी के ढाबे के साथ ही शौचालय, बर्तन, फ्रिज और स्कूटी भी मलबे के ढेर में दबी हुई है।