फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में गुलदार के साथ पूरी रात बंद रहा कुत्ता, दोनों एक दूसरे को देखते रहे और इसके बाद...

Tue, 12 Jun 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 5
dog and leopard
गुलदार का प्रिय भोजन कुत्ता पूरी रात उसके साथ कमरे में कैद रहा। लेकिन वहां जो हुआ उस पर गांव वालों को यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
leopard
टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पौखाल मोलनों में कुत्ते का शिकार के लिए उसके पीछे गई एक मादा गुलदार कमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
dog and leopard
शनिवार रात करीब 12 बजे ग्राम मोलनों में एक गुलदार कुत्ते का शिकार करने के लिए उसके पीछे हुकम सिंह नेगी के कमरे में घुस गया। अचानक दरवाजा बंद होने से कुत्ता और गुलदार रातभर कमरे में कैद रहे। मकान मालिक को इसका पता चलने पर उन्होंने बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी।

4 of 5
dog and leopard
रात को ही वन विभाग को सूचना दी। रविवार तड़के रेंज अधिकारी ओम प्रकाश शाह, वन दरोगा मेल सिंह पंवार, फते सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह सजवाण और जसवंत पंवार पिंजरा और ट्रेंक्यूलाइज गन लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dog and leopard
टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे तीन वर्षीय मादा गुलदार को पिंजरे में कैद कर दिया। कुत्ते की जान भी बच गई। रेंज अधिकारी शाह ने बताया कि गुलदार का पीपलडाली पशु चिकित्सालय  में मेडिकल कराया जा रहा है। उसके बाद उसे सुरक्षित जगह छोड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें