फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पूरा होगा पीएम मोदी का सपना, केदारनाथ आपदा से पुनर्निर्माण के सफर पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री

Fri, 09 Nov 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
1 of 6
pm modi in kedarnath
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड शासन को केदारनाथ में आपदा से पुनर्निर्माण के सफर पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुनर्निर्माण कार्यों में आने वाली कठिनाइयों का भी डॉक्यूमेंट्री में प्रमुखता से जिक्र करें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
pm modi in kedarnath
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने फोटो गैलरी के निरीक्षण के दौरान केदारनाथ पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने 16/17 की तबाही से लेकर अभी तक हुए पुनर्निर्माण कार्यों के फोटो व वीडियो के साथ यात्रा संचालन और कार्यों में आने वाली मौसम व अन्य प्रकार की दिक्कतों का भी उल्लेख करने को कहा।
विज्ञापन

3 of 6
kedarnath dham new photos
यह डॉक्यूमेंट्री 12 से 15 मिनट की होगी। इस डॉक्यूमेंट्री से देश-दुनिया को पता लगेगा कि अधिकारियों/कर्मचारियों और मजदूरों ने 11500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में विषम परिस्थितियों के बाद भी किस तरीके से कार्य किया है। बर्फबारी और दिन में भी माइनस 8 डिग्री तापमान में केदारनाथ को संवारने का कार्य किया गया है। 

4 of 6
pm modi in kedarnath
उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में केदारनाथ बहुत बदल गया है। इस दिव्य धाम को लेकर जो सोच मेरे मन में थी, वह साकार होने लगी है। इसके लिए उत्तराखंड शासन के अधिकारियों व उनकी टीम को ढेरों बधाई। यह शब्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान कहे। उन्होंने कार्यों पर संतोष जताते हुए कहा कि कार्यों को पूरी संजीदगी के साथ बेहतर तरीके से किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
kedarnath
प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर के विस्तार, उदक कुंड, 250 मीटर लंबे मंदिर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सीढ़ियों से लेकर किनारों पर किए गए कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम के समीप निर्मित गोल चबूतरे की गोलाई से लेकर उसके आकार के बारे में अधिकारियों से पूछा और वहां बिछाए गए पत्थरों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pm modi in kedarnath
इस दौरान मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर पर 13 हजार, मंदिर मार्ग पर 18700 और गोल चबूतरे पर 51 हजार कटवा पत्थर बिछाए गए हैं। मंदाकिनी नदी किनारे बन रही सुरक्षा दीवार और उसके ऊपर बन रहे आस्था पथ का भी प्रधानमंत्री ने एटीवी से जायजा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें