हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवीन गुप्ता (40) ने शनिवार को चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनकी लाश मेडिकल कॉलेज परिसर के डी ब्लॉक में नीचे पड़ी मिली। इसी ब्लॉक की पहली मंजिल पर वह रहते थे।
विज्ञापन
डॉक्टर के सुसाइड नोट में नजीब जंग का नाम, तस्वीरें
2 of 9
प्रथमदृष्ट्या पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। लेकिन मौके पर जिस तरह से डॉक्टर का शव चित्त पड़ा मिला उससे पुलिस चकराई हुई है।
विज्ञापन
डॉक्टर के सुसाइड नोट में नजीब जंग का नाम, तस्वीरें
3 of 9
गाजियाबाद के डॉ. नवीन गुप्ता सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज परिसर के डी ब्लाक के टाइप थ्री बिल्डिंग के कमरा संख्या चार में रहते थे।
डॉक्टर के सुसाइड नोट में नजीब जंग का नाम, तस्वीरें
4 of 9
शनिवार सुबह अखबार बांटने वाले ने उनका शव पड़ा होने की सूचना उसी ब्लॉक के निवासी चंदन को दी। इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को जानकारी मिली।
विज्ञापन
डॉक्टर के सुसाइड नोट में नजीब जंग का नाम, तस्वीरें
5 of 9
पुलिस ने डाक्टर की जेब से दो सुसाइड नोट सहित अन्य कागजात बरामद किए। डी ब्लाक की चौथी मंजिल का निरीक्षण करने पर पुलिस को कमरे और कार की चाबी मिली। इसी से पुलिस अनुमान लगा रही है कि डाक्टर चौथी मंजिल से कूदे होंगे।
विज्ञापन
डॉक्टर के सुसाइड नोट में नजीब जंग का नाम, तस्वीरें
6 of 9
चौकी प्रभारी को संबोधित नोट में दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, जामिया मिलिया की डीन डॉ. रागिनी, सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित के साथ ही विभाग के कई डॉक्टरों पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर के सुसाइड नोट में नजीब जंग का नाम, तस्वीरें
7 of 9
सुसाइड नोट में डॉक्टर गुप्ता ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य और साथी डाक्टरों के अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया की डीन डॉ. रागिनी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात लिखी है। पुलिस इन नामों को देखते ही सुसाइड नोट छिपाने में जुट गई।
डॉक्टर के सुसाइड नोट में नजीब जंग का नाम, तस्वीरें
8 of 9
डॉक्टर नवीन गुप्ता की कार जिससे वह शुक्रवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज परिसर में कई चक्कर लगाए थे।
डॉक्टर के सुसाइड नोट में नजीब जंग का नाम, तस्वीरें
9 of 9
वहीं डॉक्टर के पिता रमेश गुप्ता पुलिस की आत्महत्या वाली थ्योरी से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे के सुसाइड करने का कोई कारण नहीं है। सभी तस्वीरें- अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।