फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लोगों की जिंदगी बचा गया बाहर से आया एक अंजान शख्स, पढ़े जांबाज 'फरिश्ते' की कहानी

Sat, 03 Jun 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन
1 of 7
गुरुवार को त्यूनी में हुए दर्दनाक हादसे में जहां पांच लोग मौत की नींद सो गए वहीं बाहर से आया एक अंजान शख्स 15 लोगों की ज‌िंदगी बचा गया।
विज्ञापन

2 of 7
हादसे के दौरान भगवान बनकर आया ये शख्स कोई और नहीं बल्क‌ि एक डॉक्टर है। जब सड़क हादसे के बाद अस्‍पताल में घायलों को डॉक्टर नहीं म‌िला तो छुट्टी पर गांव आया ये डॉक्टर भगवान बनकर उनके इलाज के ल‌िए आ गया।
विज्ञापन

3 of 7
बता दें क‌ि सीएचसी विकासनगर में तैनात सर्जन डॉ. नरेंद्र चौहान जखोली मेले में शामिल होने के लिए अपने गांव बृनाड़ गांव गए हुए थे। जैसे ही उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी की ओर दौड़ पड़े। जहां उन्होंने घायलों का उपचार करने के साथ ही मृतकों का पोस्टमार्टम किया। देर रात तक वह अस्पताल में मरीजों का उपचार करने में जुटे रहे।

4 of 7
तहसील के बगूर बैंड के समीप यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे यूटिलिटी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि, 15 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद यूटिलिटी चालक मौके से फरार हो गया। यूटिलिटी में करीब 30-35 लोग सवार बताए जा रहे हैं। कई लोगों ने कूद कर जान बचाई। 
विज्ञापन

5 of 7
जिन्हें मामूली चोंटे आई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर न होने से अधिकांश घायलों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। सभी मृतक बगूर गांव के हैं। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है। मृतकों के परिजन सदमे में है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम करीब तीन बजे यूटिलिटी(यूके-07 ए-7915) त्यूनी बाजार से बगूर गांव के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन

6 of 7
अधिकांश लोग खरीददारी के लिए त्यूनी बाजार आए हुए थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 4:30 बजे यूटिलिटी गांव से करीब दो किमी पहले बगूर बैंड के समीप चढ़ाई चढ़ने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिस मार्ग पर दुर्घटना हुई वह वन विभाग के अधीन है। वाहन के खाई में गिरने की सूचना पर बगूर गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्रामीणों ने बिना समय गवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खाई से यशोदा(19), पूजा(20) दोनों पुत्री तोला सिंह, मीना देवी(33) पत्नी अर्जुन सिंह, अंजना(13) पुत्री तिलकू के शव बरामद हुए जबकि, गंभीर रूप से घायल चंदन सिंह(65) पुत्र भाव सिंह ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। चंदन सिंह गांव के स्याणा थे। एसडीएम त्यूनी प्रत्यूश कुमार ने बताया कि शवो का पोस्टमार्टम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें