16 फरवरी को सूर्यग्रहण लग रहा है। ग्रहण कई तरह से प्रभावित करेगा, लेकिन इस दौरान अगर यह चार काम किए जाए तो इसके अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। पंडित राजीव भट्ट के अनुसार चंद्रग्रहण की अपेक्षा सूर्य ग्रहण का समय मंत्र सिद्धि, साधनादि के लिए अधिक सिद्धिदायक माना जाता है। ग्रहण के अशुभ प्रभावों से निजात पाने के लिए ग्रहण के दिन गरीबों को दान दें, भोजन कराएं, गायत्री मंत्र, का जाप करें और उपवास रखें। अपने ईष्ट देव की आराधना करें और उपवास रखें। ग्रहण के उपरांत स्नान कर भोजन ग्रहण करें। गर्भवती महिलाएं इन तिथियों पर सावधान रहें और अपने आने वाले बच्चे को ग्रहण के प्रभाव से बचाने के लिए ग्रहण के समय एकांत स्थान पर बैठ कर पूजा-पाठ करें और बड़े बुर्जुर्गों के निर्देशानुसार कार्य करें।