फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: क्या सर्दियों में आप भी करते हैं इसका इस्तेमाल, तो संभल जाएं, हो सकता है खतरा

Sat, 27 Jan 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
Winter
ठंड के मौसम में अगर आप गर्मी के लिए इस चीज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेहत खतरनाक हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 9
Heater
नेत्र चिकित्सकों का कहना है कि सर्दियों में लोग हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, जिसके चलते आंखों की नमी खत्म होने लगती है। 
विज्ञापन

3 of 9
eye
इसके अलावा सर्दियों में व्यायाम नहीं करने के कारण कई लोगों में थायरॉयड व डायबिटीज की समस्या बढ़ जाती है।

4 of 9
eye
पिछले कुछ दिनों से अस्पतालों में ड्राई आई सिंड्रोम (आंखों में सूखापन) की बीमारी के मरीजों की संख्या में 15 से 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 9
eye - फोटो : getty images
सर्दियों में विभिन्न कारणों के चलते आंखों की पहली परत जिसे टियर फिल्म कहते हैं उसमें सूखापन आ जाता है। इससे लोगों को ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या होती है।
विज्ञापन

6 of 9
डॉक्टर - फोटो : amar ujala
इससे भी लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं। इसकी शुरुआत आंखों में जलन से होती है। धीरे-धीरे आंखों में दर्द शुरू हो जाता है, पानी निकलने लगता है और धुंधलापन आ जाता है। लंबे समय तक इलाज न कराया जाए तो इससे आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 9
doctor
इस संबंध में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. भूपेश श्रीवास्तव का कहना है कि सर्दियों में ब्लोअर और हीटर आदि का इस्तेमाल संभल कर करना चाहिए। कई बार लोग ब्लोअर चलाकर सो जाते हैं। इससे अक्सर आंखों में समस्या आती है।

8 of 9
cold - फोटो : getty images
डॉ. उमादत्त शर्मा ने कहा कि ड्राई आई सिंड्रोम खासतौर पर सर्दियों के दौरान होता है। दरअसल बाहर सर्द व सूखी हवा और घर के अंदर गर्म हवा होने से आंखों पर बुरा असर डालती हैं। इसी से ड्राई आई सिंड्रोम होता है। यह समस्या खासतौर पर 55 से 60 साल के लोगों को ज्यादा होती है।
विज्ञापन

9 of 9
अांख्‍ाें
यह जरूरी नहीं कि बाहरी कारणों के चलते ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या हो। कई बार शरीर में अन्य बीमारियों के चलते भी आंखों में संक्रमण हो जाता है। खासतौर पर वायरल के दौरान सेहत का ध्यान रखना जरूरी है नहीं तो संक्रमण आंखों तक फैल सकता है।
डॉ एचबी शक्या, चिकित्सा प्रभारी सीएससी लक्सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें