अभिनेत्री दीया मिर्जा अब जल्द ही एक टीवी शो में दिखाई देंगी। जी इंटरटेंनमेंट लिमिटेड की ओर से बनाए जा रहे ट्रेवलिंग शो की इन दिनों देहरादून में विभिन्न स्थानों पर शूटिंग की जा रही है।
विज्ञापन
नई पारी शुरू करने जा रही हैं दीया मिर्जा, कैसी होगी ये नई पारी
2 of 5
इस शो के जरिए उत्तराखंड के धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों से लोग शीघ्र ही रूबरू होंगे। शो में लीड रोल कर रही दीया मिर्जा शुक्रवार को शुक्लापुर हैस्कों पहुंची। अभिनेत्री दीया के हैस्को आने की खबर आस-पास के लोगों को लगने पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक हैस्को पहुंच गए थे।
विज्ञापन
नई पारी शुरू करने जा रही हैं दीया मिर्जा, कैसी होगी ये नई पारी
3 of 5
दीया ने हिमालय की नदियों के बारे में चर्चा की। वहीं गांव बचाओ अभियान पर योगदान की इच्छा जताई।मिस एशिया पैसिफिक रह चुकी अभिनेत्री दीया मिर्जा ने शुक्लापुर पहुंचकर पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के कार्यों एवं उनकी आगामी योजनाओं की जानकारी ली।
नई पारी शुरू करने जा रही हैं दीया मिर्जा, कैसी होगी ये नई पारी
4 of 5
डॉ. जोशी ने कहा कि दीया ने कहा कि पर्यावरण जैसे गंभीर विषय को गंभीरता से लेते हुए इसे अगली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने कहा कि हैस्को का गांव बचाओ आंदोलन सिर्फ गांव के ग्रामीणों के लिए नहीं बल्कि शहर वासियों के लिए भी है। यदि गांव खत्म हो जाएंगे तो जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना नामुमकिन हो जाएगा।
नई पारी शुरू करने जा रही हैं दीया मिर्जा, कैसी होगी ये नई पारी
5 of 5
अभिनेत्री दीया मिर्ज ने कहा कि फिल्म शूटिंग के लिहाज से उत्तराखंड की वादियां, अलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य बेहतरीन है। दीया इन दिनों दून में ट्रेवलिंग शो ‘गंगा : सोल ऑफ इंडिया’ की शूटिंग कर रही हैं।