फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौंसले को सलाम: कृत्रिम पैर के सहारे 17 किमी ट्रैक पूरा कर पहुंचे केदार धाम, मांगी ये मन्नत

Fri, 04 May 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
kedarnath
अगर मन में सच्ची आस्था हो तो बड़ी से बड़ी बाधाएं भी आपके इरादों को डगमगा नहीं सकतीं। यह बात देहरादून से केदारनाथ गए एक पांव से दिव्यांग दस लोगों पर सटीक बैठती है, जिन्होंने 17 किमी पैदल ट्रैक कर बाबा केदार के दर्शन किए।
 
विज्ञापन

2 of 6
kedarnath
10 दिव्यांगों समेत 28 सदस्यीय इस दल को ‘दिव्गांग जनप्रेरणा-2108’ नाम दिया गया। दल ने दिव्यांगों को प्रेरित करने के साथ ही केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार से विश्व शांति के लिए मन्नत भी मांगी। अभियान का उद्देश्य दिव्यांगों को प्रेरित करना था, ताकि वे खुद को किसी कार्य में असमर्थ महसूस न करें और जीवन में आगे बढ़ें।
 
विज्ञापन

3 of 6
kedarnath
नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति के निदेशक एवं ऑर्थेटिस्ट डॉ. विजय कुमार नौटियाल के नेतृत्व में 27 अप्रैल को देहरादून से 28 सदस्यीय दल ऋषिकेश पहुंचा। यहां विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर दल को केदारनाथ रवाना किया। दल में दस दिव्यांगों के साथ योग थेरेपिस्ट माधव फोंदनी एवं अन्य शामिल रहे।

4 of 6
kedarnath
डॉ. नौटियाल ने बताया कि 27 अप्रैल की शाम दल गौरीकुंड पहुंचा और 28 की सुबह साढ़े सात बजे केदारनाथ रवाना हुआ। दोपहर ढाई बजे दल के सभी साथी केदारनाथ पहुंच गए। 29 अप्रैल को कपाट खुलने पर सभी ने बाबा केदार के दर्शन किए।
विज्ञापन

5 of 6
Governor kk paul
यहां राज्यपाल डॉ. केके पॉल, मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सीएम एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मनोज रावत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने दिव्यांगों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। डॉ. विजय कुमार नौटियाल ने बताया कि दिव्यांगों ने सात घंटे मेें गौरीकुंड से केदारनाथ का सफर पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kedarnath
सभी दिव्यांगों ने एक कृत्रिम पैर से आने जाने में 34 किमी का पैदल ट्रैक किया। दस दिव्यांगों में रुद्रप्रयाग से राकेश लाल, पंकज सिंह, चमोली से दिनेश भुजवान, लक्ष्मी प्रसाद, नंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, टिहरी से सुरजन सिंह, दून से राजेंद्र सिंह, जीबी गुरुंग, मुन्ना सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें