तीन साल से हो रहा है ‘धनुष’ का ट्रायल
-बॉर्डर एरिया और अलग-अलग हालात, मौसम में फायरिंग के दौरान तोप से दो हजार से ज्यादा गोले दागे गए।
-सियाचिन जैसे ठंडे इलाकों के बाद राजस्थान के गर्म मरुस्थली इलाकों में ‘धनुष’ का दो-दो बार कामयाब ट्रायल किया जा चुका है।
-हाल ही में बालासोर और पोकरण में भी बॉर्डर एरिया में भी ‘धनुष’ ने शानदार प्रदर्शन किया।
-सेना के आर्टिलरी डिवीजन ने रेग्युलर यूज के लिए छह तोपें जीसीएफ से मांगी थीं। इनमें से तीन तोप और सौंप दी गई हैं।