धनतेरस के अवसर पर बदरीनाथ धाम को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। बदरीनाथ धाम में अगाध श्रद्धा रखने वाले मुंबई के तीर्थयात्री एसपी बियानी ने 12 क्विंटल फूलों से बदरीनाथ धाम की सजावट करवाई है। आगे तस्वीरों में देखिए धाम की आभा...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, नारायण फ्लॉवर ऋषिकेश की ओर से यह सजावट की गई। बृहस्पतिवार देर शाम को जब फूलों की सजावट पूरी हो गई तो बदरीनाथ धाम का सौंदर्य और भी निखर गया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बृहस्पतिवार को शाम चार बजे तक 1838 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। सुबह ग्यारह बजे तक भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को तीर्थयात्रियों की लाइन लगी रही। अभी तक 132016 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेक चुके हैं।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी बृहस्पतिवार को बदरी-केदार के दर्शन किए। उनके साथ उनकी बेटी श्रेयशी निशंक और आचार्य महामंडलेश्वर यतींद्रानंद सरस्वती गिरी महाराज भी थे।
वे करीब 11:20 बजे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों के साथ बदरीश वन के संरक्षण को लेकर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि यहां ऐसी योजना बने, जिससे सभी विशिष्टजन बदरीश वन में पौधरोपण करें।