फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2020: कोरोना के बीच देवभूमि के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग गायब, तस्वीरें... 

Thu, 12 Nov 2020 10:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के बीच धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के लिए बृहस्पतिवार को बाजारों में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं, बाजारों में भीड़ के बीच सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार नजर आई। राजधानी देहरादून से लेकर गढ़वाल और कुमाऊं में सभी जगह बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बाजार में लोगों का ध्यान केवल त्योहार की खरीदारी करने पर था। कई लोगों ने मास्क तक लगाना उचित नहीं समझा। पुलिस की गाड़ी भी दिनभर बाजारों में घूमकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की हिदायत देती रही, लेकिन इसका कोई असर भीड़ पर नजर नहीं आया। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ जहां लोगों में कोरोना डर गायब था, वहीं, त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ उमड़ती देख व्यापरियों के भी चेहरे खिल उठे। वस्त्र भंडार, बर्तन, आभूषण, मिष्ठान आदि दुकानों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बाजार में उमड़ती भीड़ देख व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें जगह-जगह सजानी शुरू कर दी। धनतेरस पर देरशाम तक लोगों ने जमकर खरीदारी की।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बाजार में खासी रौनक के बीच धनतेरस और दीपावली को लेकर कपड़ा, सराफा व ऑटोमोबाइल कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है। अब शुक्रवार को भी धनतेरस और शनिवार को बड़ी दीपावली से खासी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल की तुलना में इस बार भी कारोबार में खासा उछाल देखने को मिल रहा है। अगले दो दिन में और तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, मिठाई पर कोरोना की मार जरूर पड़ी है। पिछले सीजन की तुलना में मिठाई कारोबार 50 से 60 प्रतिशत तक ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की में सिविल लाइंस, बीटी गंज और मेन बाजार में धनतेरस पर खरीदारी को लेकर बृहस्पतिवार को पैर रखने की जगह नहीं बची। शोरूमों के बाहर गाड़ियां पार्क हो गईं और खरीदार अंदर चले गए। गाड़ियां जहां-तहां खड़ी होने से भारी जाम लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें