फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2019: बाजार में हुई 750 करोड़ की 'धनवर्षा', देर शाम तक खरीदारी करते रहे लोग, तस्वीरें...

Sat, 26 Oct 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शौक और शगुन के नाम से लोगों ने धनतेरस पर जमकर खरीददार की। जिसके बाद लंबे समय से खरीददारी की बेरुखी से जूझ रहे बाजार शुक्रवार को धनतेरस पर गुलजार नजर आए। भीड़ इतनी कि बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दूनवासियों ने बाजारों में दिल खोलकर खरीददारी की। सबसे ज्यादा रौनक कार, बाइक, मोबाइल, फर्नीचर शोरूमों में दिखी। धनतेरस पर करीब 750 करोड़ की खरीददारी से बाजार में धन की वर्षा ह्रुई। मंदी की मार का असर कहीं नहीं दिखाई दिया। वहीं लोगों ने बरतनों की भी खूब खरीदारी की। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी और जीएसटी के बाद यह तीसरी दिवाली है। जहां कारोबारियों को पिछले साल मंदी का सामना करना पड़ा था वह वहीं इस साल कारोबारियों ने 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। शुक्रवार को फर्नीचर और इलेक्टॉनिक बाजार देर रात तक गुलजार रहे। वहीं शॉपिंग मॉल, शोरूम और फुटकर बाजारों में जमकर खरीददारी की गई। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा बिका
-चांदी का सिक्का, चांदी के नोट, चांदी की पायल
- सोने की अंगूठी, चेन, हल्के हार, कम कीमत वाली डायमंड ज्वेलरी
- चांदी के गणेश लक्ष्मी, चांदी के बर्तन, चांदी के गिफ्ट आइटम
- बाइक, कारें, क्रॉकरी के आइटम, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, स्टील के बर्तन, कपड़े, गिफ्ट पेक
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून में धनतेरस - फोटो : अमर उजाला
कारोबारियों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार में रौनक लौटी है। खरीददारी में करीब 20 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। लोगों को रिझाने के लिए कई शोरूम में फाइनेंस कंपनियों ने भी डेरा जमा लिया था। साल भर की आसान किस्त होने की वजह से लोगों ने दिल खोलकर खरीददारी की। इनमें एलईडी टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, मिक्सी, फूड प्रोसेसर की सबसे ज्यादा मांग रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी बोले 
धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीददारी की है। लोगों ने सोने में निवेश किया है। बाजार में रौनक लौटी है। लोगों ने उम्मीद से ज्यादा खरीददारी की है।
 - सुनील मैसोन, अध्यक्ष, सराफा व्यापार मंडल 

बाजारों में रौनक लौटी है ऑटो सेक्टर जिस तहत मंदी के दौर से गुजर रहा था अब उठने लगा है। लोगों ने दिल खोल कर खरीददारी की है।
- विपिन नगलिया, अध्यक्ष, दून व्यापार मंडल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें