राशि के अनुसार खरीदारी
मेष: सोने-चांदी की खरीदारी शुभ होगी। केमिकल, चमड़े और लोहे के काम करने से बचें। हनुमान जी को दीपक जलाएं। इससे परिवार में खुशहाली आएगी।
वृष: अनाज, कपड़ा, चांदी, दूध से बने पदार्थ वाहन, ऑटो पार्टस में निवेश करने से लाभ होगा। धनवंतरी की पूजा करें।
मिथुन: सोना, कपड़ा , स्टील और खाद्य सामग्री में निवेश करें। पीपल पर सरसों का तेल चढ़ाने भी सालों से अटके काम पूरे होंगे।
कर्क: श्वेत वस्त्र, मोती रत्न, खाद्य सामग्री, शेयर और फाइनेंस कंपनी में निवेश करना लाभकारी होगा। पूजा में पीले फूल रखें।