ध्ानतेरस
ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि आज धनतेरस पर हस्त नक्षत्र रात्रि 8:00 बजकर 37 तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र और विष्कुंभ योग लग जाएगा। विष्णु पुराण के अनुसार इस योग के चलते मां लक्ष्मी धनतेरस पर अपने भक्तों पर सुख-समृद्धि की वर्षा करेंगी। ऐसा अद्भुत संयोग बहुत ही कम देखने को मिलता है। आज हस्त नक्षत्र, विष्कुंभ-योग में सोमप्रदोष का दुर्लभ योग है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अमृतसिद्धि योग की श्रेणी में रखा गया है। प्रातः राहु काल समाप्त होते ही हस्त नक्षत्र का योग होने से आज बहुमूल्य वस्तुएं, बर्तन और वाहन आदि खरीदना अत्यंत ही शुभ होगा।