फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2018: रात के समय जरूर करें ये 5 अचूक उपाय, जिंदगी में कभी नहीं होगी धन की कमी

Fri, 02 Nov 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Dhanteras - फोटो : file photo
धनतेरस इस बार आगामी पांच नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। लेकिन ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन अगर रात के समय कुछ उपाय किए जाएं तो मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की खूब कृपा बरसेगी और आपको धन की कभी कमी नहीं होगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
diwali 2018 - फोटो : Instagram
ज्योतिषाचार्य पंडित सुबोध गोदियाल के अनुसार, दीपावली का त्योहार धनतेरस से ही शुरू हो जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यम का स्मरण भी करना शुभ माना गया है। इसलिए यम के नाम का एक दीपक रोज जलाना चाहिए। इससे अकाल मृत्यु कभी नहीं होगी। यह दिया आप भगवान हनुमान के सामने जलाएं।
विज्ञापन

3 of 6
diwali 2018
धनतेरस की शाम को सूरज ढलने के बाद एक तेल का दिया जलाएं और उसमें 13 कौड़ियां रखकर मां लक्ष्मी और धनकुबेर की पूजा करें। जब दीपक खुद ही बुझ जाए तो उन कौड़ियों को निकालकर घर के कोने में गाड़ दें। इससे आपको धन की कमी नहीं होगी।  

4 of 6
locker
इस दिन एक आप एक कुबेर यंत्र जरूर खरीदें। इस यंत्र को लाल कपड़े पर रखकर इसकी पूजा करें और घर, दुकान के गल्ले या तिजोरी में रख दें। इसके बाद आप  ’ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा ‘मंत्र का108 बार जाप जरूर करें। इससे आपके धन की काफी बचत होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
silver coin - फोटो : अमर उजाला
अगर संभव हो इस दिन आप चांदी के जितने हो सकें सिक्के खरीदें। इन सिक्कों पर केसर और हल्दी लगाकर इसकी पूजा करें। इन सिक्कों को अपने घर की तिजोरी में रखें। इससे आपके घर में सुख समृद्धि और खूब बरक्कत होगी। इस दिन रात को काली दाल पूजा मे रखें और सुबह दान दें दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
g - फोटो : getty images
घर में पांच दिन तक रोज 13 दिए जलाकर अपने घर के दरवाजे और मुंडेर पर रखें। एक हल्दी की गांठ लें और लाल कपड़े में बांधकर पूजा के स्थान पर खखें। जब दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करें तो उसके बाद उसे खोलकर कलावे में बांधें और  तिजोरी में रख दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें