डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) बनने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट पहली बार अपने गांव पहुंचे हैं। वे यहां घंडियाल धार गांव में एक सप्ताह चलने वाली जात पूजा में शामिल होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
AK Bhatt
- फोटो : AmarUjala
देश के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट सुबह करीब साढ़े दस बजे उत्तराखंड के कीर्तिनगर पहुंचे। यहां से वे कार से टिहरी गढ़वाल स्थित अपने गांव खतवाड़ में होने वाले घंटाकर्ण मेले में भाग लेने रवाना हो गए। उनके आने की सूचना से गांव में उल्लास का माहौल है। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
AK Bhatt
- फोटो : AmarUjala
गौरतलब है कि भट्ट का परिवार मसूरी में जाकर बस गया था और उनका बचपन वहीं बीता है लेकिन वे इष्ट देवता की पूजा करने खतवाड़ स्थित अपने गांव आते रहे हैं।
4 of 6
AK Bhatt
- फोटो : AmarUjala
घंटाकर्ण देवता मंदिर के प्रधान पुजारी और डीजीएमओ एके भट्ट के ममेरे भाई डीपी जोशी ने बताया कि आठ जनवरी से शुरू हुई घंटाकर्ण देवता की अर्द्धकुंभीय पूजा में शामिल होंगे। ले. जनरल एके भट्ट ने स्थानीय बोली में बात की और लोगों के प्यार के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
5 of 6
AK Bhatt
- फोटो : AmarUjala
चूंकि डीजीएमओ बनने के बाद एके भट्ट पहली बार गांव पहुंचे हैं। लिहाजा उनके लिए एक छोटे से अभिनंदन समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें देश की सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया और मंगल की कामना की।