फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों के लिए सरकार की नई योजना, सिर्फ 200 रुपए जमा करें और जिंदगीभर मिलेगा डबल मुनाफा

Wed, 21 Feb 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
बेजरोगारों के लिए सरकार एक नई योजना लेकर आई है। इसमें सिर्फ 200 रुपए का खर्चा करें और आपको मिलेगा बड़ा फायदा।
विज्ञापन

2 of 6
file photo - फोटो : अमर उजाला
सहकारी बैंक प्रदेश के युवाओं को 200 रुपये प्रतिदिन की किस्त पर ई-रिक्शा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए बैंक मुख्यमंत्री ई-रिक्शा जन कल्याण योजना शुरू करने जा रहा है। योजना का आगाज आठ मार्च को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी में करेंगे। इस योजना का मकसद युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
 
विज्ञापन

3 of 6
त्रिवेंद्र सिंह रावत
किसानों के लिए दो फीसदी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के बाद सहकारी बैंक  बेरोजगार युवाओं के लिए नई योजना लेकर आ रहा है। इस योजना का लाभ प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए उनको सहकारी बैंक की किसी भी शाखा में 25 हजार रुपये का फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) करना होगा। बैंक लाभार्थी का बचत खाता खोलेगा और उसको रिक्शा उपलब्ध करा दिया जाएगा।

4 of 6
Money
जिनको भी रिक्शा फाइनेंस किया जाएगा, उनको महीने में 25 दिन 200 रुपये की किस्त बैंक में जमा करानी होगी। महीने में किस्त के रूप में आने वाली पांच हजार रुपये की रकम में 4500 रुपये तो किस्त में जमा होंगे और 500 रुपये रेकरिंग डिपॉजिट के रूप में। जब ई-रिक्शा की सभी किस्तें पूरी हो जाएंगी तो लाभार्थी को एफडी के साथ-साथ आरडी की राशि भी दे दी जाएगी। बैंक की योजना प्रथम चरण में लगभग 10 हजार लोगों को योजना का लाभ देना है। 
विज्ञापन

5 of 6
women development
मुख्यमंत्री ई-रिक्शा जन कल्याण योजना में महिलाओं को विशेष रियायत दी जाएगी। राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) दीपक कुमार के मुताबिक महिलाओं को ई-रिक्शा के साथ-साथ पांच हजार रुपये भी दिए जाएंगे। किस्त और अन्य शर्तें एक समान रहेंगी। इस योजना में लाभार्थियों का सहकारी बैंक दो लाख रुपये का दुघर्टना बीमा भी करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dhan singh rawat - फोटो : file photo
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सहकारी बैंक 200 रुपये की किस्त पर ई-रिक्शा उपलब्ध कराएगा। सहकारी बैंक की शाखा से आसानी से लोन उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का आगाज आठ मार्च को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।
डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता राज्य मंत्री
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें