दिल्ली में इस्रायली दूतावास के पास शुक्रवार शाम को हुए बम धमाके के बाद उत्तराखंड में हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार रात से ही हरिद्वार, नैनीताल व यूएसनगर में पुलिस अड्डे, रेलवे स्टेशन व सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जगहों पर चेकिंग कर रही है। खुफिया विभाग व एलआईयू जानकारी जुटाने में लगी है।