फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून ट्रिपल मर्डर: बुलाया था प्लंबर, हुआ झगड़ा तो बुजुर्ग दंपती और नौकरानी पर पेचकस से किए ताबड़तोड़ वार

Tue, 06 Oct 2026 08:40 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून के रायपुर में पैसों के लेनदेन के विवाद ने प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में प्लंबर ने पैसों के लेनदेन पर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपती और बीच-बचाव करने पहुंची घरेलू सहायक महिला की पेचकस से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर से भागने का प्रयास कर रहा था।

इसी बीच स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पेचकस और एक सोने की चेन बरामद की गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मृतक बुजुर्ग दंपती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा था। पूछताछ में उसने घर के अंदर बुजुर्ग दंपती और एक महिला पर पेचकस से हमला करने की बात बताई। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो तीनों लहूलुहान हालत में पड़े थे। उन्हें तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

UK Big News: ट्रिपल मर्डर, दिनेश आर्य ने भरा नामांकन, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग, अनुराग डोभाल अरेस्ट
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों की पहचान विष्णुलोक कॉलोनी निवासी रमेश कपूर (80) और उनकी पत्नी रजनी कपूर (75) के रूप में हुई है। तीसरी मृतका तिलया देवी उर्फ शीला (48) थी, जो पड़ोस के घर में काम करती थी और बुजुर्ग दंपती के चीखने की आवाज सुनकर वहां पहुंची थी। बीचबचाव के दौरान आरोपी राजकुमार ने उसके पेट में भी पेचकस मार दिया।

4 of 5
देहरादून में हत्या के बाद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी राजकुमार मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है और देहरादून के इंद्रेश नगर में रहता है। वह प्लंबर का काम करता है और रमेश कपूर के घर पर प्लंबिंग का काम करने के लिए आता-जाता था। मंगलवार को भी उसे दंपती ने प्लंबिंग का काम करने के लिए घर बुलाया था। पुलिस के मुताबिक काम पूरा होने के बाद भुगतान के लिए दंपती से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून में हत्या के बाद परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखे पेचकस से दोनों पर हमला कर दिया। इसी दौरान पड़ोस में काम करने वाली तिलया देवी उर्फ शीला ने बुजुर्ग दंपती की चीखने की आवाज सुनी और मदद के लिए उनके घर पहुंची। पुलिस के अनुसार उसने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी पेचकस से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से तीनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें